home page

नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

 | 
नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार


सोनभद्र, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले की एक किशोरी को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदकर अपने छोटे भाई से विवाह कराने के आरोप में फरार आरोपित को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की संयुक्त टीम की मदद से शुक्रवार देर रात काे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुछ आरोपित पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक नाबालिग बालिका की 1.20 लाख रुपये में खरिद फरोक्त, जबरन शादी और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास से अलीगढ़ निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया की सहअभियुक्त बिन्दु, सोनी एवं शिव सिंह उर्फ रामलाल के माध्यम से नाबालिग पीड़िता को अलीगढ़ लाया​ था। यहां पर पिता अशोक पंडित के साथ मिलकर 1 लाख 20 हजार रुपये देकर देकर किशोरी को खरीदा और उसका जबरन विवाह अपने छोटे भाई राहुल कुमार से करा दिया।

अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त अमित के भाई राहुल, सोनभद्र ​की रहने वाले बिंदू और सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी