नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैंट थाना पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक केशव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में आरोपित राहुल पुत्र साहेब को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित राहुल के खिलाफ कैंट थाने में मु0अ0सं0 526/2026 दर्ज है। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनके साथ कांस्टेबल अलाउद्दीन, थाना कैंट जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

