home page

थाना के पीछे से बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार

 | 
थाना के पीछे से बाइक चुराने वाला चोर गिरफ्तार


उरई, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने थाना के पीछे से बाइक चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि बीते दिनों कुठौंद थाना के पीछे खड़ी एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। इस घटना के बाद थाना पुलिस सक्रिय थी। शनिवार काे मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपित फैजान काे चोरी की बाइक समेत धर दबोचा। पूछताछ में आरोपित ने थाना के पीछे से बाइक चुराने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि आरोपित पर पहले से ही चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुठौंद थाना पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा