home page

लेनदेन के विवाद में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

 | 
लेनदेन के विवाद में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में


शाहजहांपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लकड़ी के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के सदापुर गांव निवासी रामकृपाल (50) के साथ शुक्रवार दोपहर उनके दूर के रिश्तेदारों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। घटना के बाद परिजन रामकृपाल को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लकड़ी के रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और दो लोगो हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है तथा विवाद के कारणों और मारपीट की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा