home page

बनकटा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
बनकटा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार


देवरिया, 10 अप्रैल (हि.स.) । उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की थाना बनकटा पुलिस ने शकुक्रवार को चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से नकदी सहित किराने का सामान भी बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना पर आरोपित अहिरौली बघेल निवासी मनीष सिंह को जोगीवीर बाबा के पास बरगद के पेड़ के निकट से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से चोरी के 3,525 रुपये, एक टूटा हुआ सीसीटीवी कैमरा, 96 पैकेट बिस्किट, पांच बोतल सोयाबीन तेल, नमकीन, चायपत्ती, मसाले सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 8 अप्रैल को वादी अरविंद कुमार सिंह ने थाना बनकटा में तहरीर देकर बताया था कि 7 अप्रैल की रात उनकी किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई। सीसीटीवी फुटेज में गांव का ही मनीष सिंह चोरी करते हुए दिखाई दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक