चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक आरोपित को मंगलवार गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को शैलेश यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर ने कोतवाली थाना में तहरीर देकर बताया था कि वह 10 अप्रैल को अपनी मोटरसाइकिल से कुशीनगर से घर लौट रहे थे। रास्ते में सोंदा (देवरिया) के पास विश्राम के दौरान उन्हें नींद आ गई, इसी बीच अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी कर ले गया था। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी मामले में आज देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से उपनिरीक्षक शुभम कुमार पाठक, कांस्टेबल जियालाल और कांस्टेबल चंदन मौर्य ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली निवासी जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से उक्त मामले में चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर ली गई है। मामले में पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस में बढ़ाते हुए कार्रवाई की जा रही है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

