home page

सचिवालय से सेवानिवृत्त महिला की हत्या, कमरे में हाथ पैर बंधा मिला शव

 | 

लखनऊ, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना इलाके में शनिवार की देर रात 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला के हाथ पैर बंधे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने किराएदार को हिरासत में लिया हैं।

पुलिस उपायुक्त मध्य ने बताया कि महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज गली नंबर-दो में रहने वाली निर्मला देवी (65) की सचिवालय से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बेटे त्रिदेश और बहू रंजना के साथ रहती थीं। घटना से समय त्रिदेश की बेटी मामा के घर उन्नाव गई थी। घर पर उनकी दूसरी बेटी शनवी वर्मा (2) और बेटा आदित्य वर्मा (14) था।

घर के ऊपरी मंजिल में किराये पर राजन शर्मा, विनोद यादव, राम आंचल यादव, पिंटू गौर, मनीष और जीतू रहते हैं। शनिवार रात को महिला निर्मला देवी की लाश कमरे में बेड पर पड़ी थी। हाथ पैर बंधे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने किराएदार को हिरासत में लिया हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक