home page

बेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या

 | 
बेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या


बेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या


फिरोजाबाद, 19 जुलाई (हि.स.)। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को परिवारक विवाद में पुत्र ने ही पिता के सिर पर बेसबॉल बल्ले से सिर पर वार करके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पुत्र को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत मौहल्ला अहीर टोला निवासी राकेश बाबू का रविवार को घर पर अपने ही बेटे उपेंद्र से पारिवारिक विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। आरोप है कि उपेंद्र ने पिता राकेश बाबू के सिर पर बेसबॉल बल्ले से प्रहार कर दिया, जिससे उनको सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल राकेश बाबू को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वही पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपित बेटे उपेंद्र को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी का कहना है कि राकेश बाबू के सिर में उनके ही बेटे उपेंद्र ने घरेलू कहासुनी के चलते बेसबॉल बल्ले से चोट मारी है। उपचार के दौरान राकेश बाबू की मौत हुई है। इस मामले में उपेंद्र को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़