home page

मानव कंकाल बरामदगी में हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार

 | 
मानव कंकाल बरामदगी में हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार


सोनभद्र, 25 जून (हि.स.)। बीजपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले मिले एक महिला के नर कंकाल मामले में पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने गुरुवार को बताया की दिनांक 30 मई को मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़ के पास एक मानव कंकाल व उसके पास पड़ी साड़ी, चप्पल व पायल बरामद हुआ था जिसके संबंध में थाना बीजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान महिला की पहचान उसकी मां ने पार्वती निवासी म्योरपुर के रूप में किया था व मृतक महिला भी शादी शुदा थी। पुलिस टीम ने इस हत्या मामले में एक सह अभियुक्त सुरेश कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था और मुख्य अभियुक्त लाला भैया के गिरफ्तारी के लिए लगी थी। पुलिस टीम ने आज सुबह नौ बजे चेतवा मोड़ के पास से मुख्य अभियुक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र बाल गोविन्द निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त ने बताया की वह भी शादी शुदा है और मृतक महिला जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था वह भी शादी शुदा थी। इधर बीच महिला शादी करने के लिए दबाव बना रही थी जिसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने का मन बनाया। घटना के दिन लाले पनिका ने पार्वती को घुमाने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर पहाड़ी पर ले गया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी