सोनभद्र : प्रेम प्रसंग के चलते में हुई थी दिनेश की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में विण्ढमगंज थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व जंगल में मिले शव और हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकारा कि मृतक की पत्नी के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसके कारण उसने इस वारदात काे अंजाम दिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार को बताया की चार जून को सूचना मिली की विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोरूखाड़ में ग्राम पतरिया निवासी रजनीकांत (24) का शव बरामद हुआ है। सुचना के बाद फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने एक सुचना के आधार पर गुरुवार की रात आठ बजे टहानिया खोली के पास घेराबंदी कर आरोपित ग्राम केवाल निवासी दिनेश (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका रजनीकान्त के पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में संबंध भी बन गए, जिसका कारण वह हमसे रंजिश रखता था। इसी वजह से घटना वाले दिन वह रजनीकांत को झुठे बहाने से अपने साथ जंगल की ओर ले गया और चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी । घटना के बाद मृतक का मोबाइल फोन, चापड़ और अपने पहने हुए कपड़ों को वहीं झाड़ियों में ही छिपा दिया था।
एएसपी ने बताया की इस हत्याकांड में पुलिस ने मात्र आठ घंटे में ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

