यूपी की बिजनाैर पुलिस ने नेपाल के युवक की हत्या का खुलासा किया, तीन आरोपित गिरफ्तार
बिजनौर, 03 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की थाना नजीबाबाद पुलिस ने मंगलवार काे युवक की हत्या और धनराशि लूटने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के.के. विश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि 25 अक्टूबर को नजीबाबाद पुलिस को काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पर ग्राम समनपुर के पास एक कार में अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने मृतक की पहचान नेपाल राज्य के रहने वाले अशोक बहादुर शाही (45) के रूप में की। 28 अक्टूबर को उसके पुत्र अमित शाही ने अपने पिता अशाेक की हत्या और लूट की तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसके पिता 24 अक्टूबर को नजीबाबाद आए थे। उनके पास 1.55 लाख रुपये की धनराशि व अन्य सामान था। आरोप लगाया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी हत्या कर धनराशि और सामान लूट लिया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक सूचना पर मंगलवार काे तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान उत्तराखण्ड राज्य के काठगाेदाम स्थित नवारखेड़ा निवासी शेरबहादुर, नेपाल राज्य के कमल सिंह और करण बणादुर शाही के रुप में हुई है।पुलिस ने अशाेक की हत्या के आराेप में तीनाें काे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

