home page

पत्नी और बेटी की हत्या में फरार आरोपित होमगार्ड गिरफ्तार

 | 
पत्नी और बेटी की हत्या में फरार आरोपित होमगार्ड गिरफ्तार


लखनऊ, 11 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पत्नी और बेटी की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे होमगार्ड जवान को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त लक्षमण वर्मा ने बताया किया 09 अक्टूबर को भोलखेड़ा निवासी प्रिया साहू ने बताया कि उसके पिता रविन्द्र शंकर होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उन्होंने पारिवारिक कलह की वजह से उसकी मां यानी कि अपनी पत्नी और मेरी बहन की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं । इस संबंध में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित को बीती रात गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त रविन्द्र शंकर साहू ने पूछताछ में बताया कि उसके 05 बच्चों में बड़ी पुत्री पूजा का पूर्व में दो बार विवाह हो चुका था। लेकिन दोनों वैवाहिक संबंध विवाद के कारण सामान्य नहीं रहे और तलाक हो गया। कुछ समय से पुत्री पूजा के साथ किसी अन्य व्यक्ति के कथित अवैध संबंधों को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। मेरी पत्नी श्यामदुलारी भी मेरे व पुत्री पूजा के साथ अनुचित आरोप-प्रत्यारोप किए जाते थे, जिससे मै मानसिक तनाव में रहने लगा था।

पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव के चलते उसने अपनी पत्नी श्यामदुलारी एवं पुत्री पूजा की हत्या करने की योजना बनाई । मैंने घटना की रात्रि में चुपके से चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दोनों को पिलाईं और उनके गहरी नींद में सो जाने के बाद मोबाइल चार्जर की केबल से पहले पत्नी श्यामदुलारी एवं बाद में पुत्री पूजा का गला कसकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसे अपनी गलतियों का अहसास हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पत्नी और बेटी की हत्या में फरार आरोपित की तलाश में टीम लगी थीं। उसे शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपित के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक