home page

ईंट से पिता की हत्या करने वाला आरोपित पुत्र गिरफ्तार

 | 
ईंट से पिता की हत्या करने वाला आरोपित पुत्र गिरफ्तार


महोबा, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पिता की हत्या में फरार आराेपित पुत्र काे श्रीनगर थाना पुलिस ने साेमवार काे गिरफ्तार कर लिया है।आराेपित रविवार काे नशे में धूत हाेकर पत्नी काे पीट रहा था। इस पर पिता ने विराेध किया ताे आराेपित ने ईंट से प्रहार करके अपने पिता की हत्या कर फरार हाे गया था।

श्री नगर थाना प्रभारी जयचंद्र ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में रहने वाले हरिहर अहिरवार (58) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी किशोरी और तीन बेटे महेश, अरविंद व दशरथ हैं। महेश की शादी हो चुकी है जबकि अरविंद और दशरथ अविवाहित हैं। घर पर महेश की पत्नी रामकुमारी, दो बेटे दीपेंद्र, धीरेंद्र व एक बेटी भी रहती है। महेश दिल्ली में एक भट्ठे पर मजदूरी करता है और कुछ दिनों पहले ही गांव लौटा था।

किसान की पत्नी किशाेरी ने बताया कि रविवार की शाम बेटा महेश शराब के नशे में घर आया और पिता हरिहर के साथ झगड़ा करने पर आमादा हो गया। पिता ने उसे नशा न करने की नसीहत दी तो वह बिगड़ गया। कुछ देर बात महेश ने अपनी पत्नी रामकुमारी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बहू को पिटता देख पिता हरिहर झगड़ा शांत कराने के पहुंचे तो महेश आग बबूला हो गया और उसने ईंट उठाकर पिता के सिर पर मार दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फान में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किसान काे मृत घोषित कर दिया।आराेपित वारदात के बाद फरार हाे गया था।

पुलिस ने किसान की दूसरे बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। साेमवार काे पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी