घरेलू विवाद में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी
जौनपुर,24 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित मझगवां खुर्द गांव में सोमवार देर रात घरेलू विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि मझगवां खुर्द निवासी संजय यादव (42) का किसी बात को लेकर घर के सदस्यों से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर दौड़े, जहां युवक को गंभीर अवस्था में पाया गया। परिजन अस्पताल ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली।
सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला परिवारिक विवाद है। आसपास के लोगो से पूछताछ किया जा रहा है। परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

