युवक की हत्या कर शव फेंका, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाबा (बीकेटी) थानाक्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार आनन्द ने मंगलवार को बताया कि ग्राम आचारामऊ से मलाक जाने वाले कच्चे मार्ग पर बीती देर रात को एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव के सिर के पास एक अन्य जूट का बोरा बरामद हुआ है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की जांच में पाया गया कि प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शिनाख्त के लिए आसपास के थानाें में मृतक की फोटो भेज दी गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

