home page

लखनऊ में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

 | 
लखनऊ में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या


लखनऊ, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को आपसी विवाद में बड़े भाई ने सिलेण्डर से प्रहार करके छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार सेक्टर थ्री निवासी रामानंद मिश्रा के दो पुत्र अभिषेक और आर्यन में विवाद हो गया।

मारपीट के दौरान बड़े भाई अभिषेक मिश्रा ने छोटे भाई आर्यन मिश्रा को सिलेण्डर से चोट पहुंचाई। घटना के उपरांत घायल आर्यन मिश्रा को उनके चाचा परमानन्द उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपित अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिजनों से तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक