बाराबंकी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, आराेपित गिरफ्तार
बाराबंकी, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने धारदार हथियार से युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी 21 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है। वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। शनिवार को परसावाल गांव के पास बबलू का स्थानीय निवासी शंकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शंकर ने गुस्से में आकर बबलू पर धारदार हथियार से हमलाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपित शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

