home page

प्रयागराज के युवक की कौशांबी में सिर कूचकर हत्या

 | 
प्रयागराज के युवक की कौशांबी में सिर कूचकर हत्या


कौशांबी, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद काैशांबी में मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक युवक की लाश कार की डिक्की में मिली है। कार से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन जमीन के पास खून के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच आशनाई के एंगल पर आगे बढ़ रही है। मृतक जेसीबी चलवाने का काम करता था।

प्रयागराज थरवई का रहने वाला रवि यादव तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। रवि यादव घर से अलग धूमनगंज थाना इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहता था। जीजा कृष्ण चन्द्र यादव ने बताया, रवि के ऊपर ही घर की पूरी ज़िम्मेदारी थी। उसने जेसीबी खरीद रखी थी, जिसे वह ठेके पर चलवाता था।

रविवार को रवि यादव के ड्राइवर मनीष ने भाई विकास यादव को फोनकर बताया कि रवि का फोन बंद आ रहा है। विकास रवि की तलाश करता हुआ अपनी दूर की रिस्तेदारी मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव पहुचा। जहां एक खेत में रवि यादव की कार लावारिस हालत में मिली। कार की डिक्की से खून निकल रहा था। विकास यादव ने स्थानीय लोगो की मदद से थाना मंझनपुर पुलिस को जानकारी दी। मौके अपर पहुची पुलिस ने छानबीन शुरू की। कार से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान व उसके पास के खेत मे खून से सनी ईंटे दिखाई पड़ी।

थाना पुलिस ने बड़े अफसरो को सूचना देकर जांच शुरू कर दी। ुलिस तफ़्तीश में घटना स्थल पर मृतक रवि व उसके हत्यारो के बीच काफी देर संघर्ष होने के सबूत मिले। पुलिस के मुताबिक, वारदात स्थल से हत्यारे उसके लाश ठिकाने लगाने की कोशिश में लाश को कार की डिग्गी में डाल कर फरार होने लगे। इसी बीच कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में मे चली गई। कार को फसता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि, वारदात स्थल से हत्यारो बारे मे अहम सबूत मिले है। परिवार को जानकारी देकर तहरीर की मांग की गई है। तहरीर, पाेस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मौके से मिले सबूत के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया, पुलिस को एक शव मिला है। घटना के संबंध में फारेंसिक, डाग स्क्वायर्ड, की टीम ने सबूत कलेक्ट करते हुए जांच में जुट गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार