home page

लखनऊ में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में माैत

 | 
लखनऊ में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में माैत


लखनऊ, 31 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिगवां थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात कुछ लाेगाें ने एक युवक पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। उसकी साेमवार काे अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) अमित कुमार ने बताया कि गणेशपुर गांव निवासी सतीश यादव (25) की देर रात गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात लोगों ने सतीश पर चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जान बचाकर कुछ दूर भागते हुए शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गये। इस दौरान ग्रामीणों ने इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान सतीश यादव की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक