home page

फिरोजाबाद में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

 | 

फिरोजाबाद, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद फिराेजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिला है। गले पर चोट के निशान पाए गए है। पुलिस युवक की माैत काे संदिग्ध मानकर शव काे पाेस्टमार्टम भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत सांती रोड गांव मिलक के सामने भट्ठे के पास मंगलवार को एक युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। शव की शिनाख्त थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी चन्दन के रूप में हुई है। मृतक के गले पर चोट के निशान है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है और घटना की जांच में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत हुई है। मृत्यु का सही कारण व समय जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। घटना की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़