home page

सर्राफ की आंखों में मिर्च पाउडर डाल आभूषण नकदी का थैला लूटा

 | 
सर्राफ की आंखों में मिर्च पाउडर डाल आभूषण नकदी का थैला लूटा


सर्राफ की आंखों में मिर्च पाउडर डाल आभूषण नकदी का थैला लूटा


फिरोजाबाद, 12 जून (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्णकार की आँखों में मिर्च पाउडर डाल मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट की घटना कारित की है। बदमाश आभूषण और नकदी का थैला लूटकर ले गये हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के माेहल्ला खत्राना निवासी स्वर्णकार हरिओम वर्मा सोने चांदी के आभूषणों की दुकान करते हैं। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। जब वह मोटरसाइकिल रोकने में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने स्वर्णकार की आँखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार लुटेरे हैंडल में बंधा सोने चांदी के आभूषण और नकदी का थैला लेकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य लांग्हे, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही चेकिंग अभियान शुरू कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है सुनार जो कि दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि तीन लोगों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और उनका थैला ले गए हैं। थैले में आभूषण और करीब एक लाख से अधिक की नकदी होना बताया है। इस घटना की जांच के साथ ही अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़