जानलेवा हमला मामले में दो भाइयों सहित तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 04 मार्च (हि.स.)। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बुधवार को जानलेवा हमले के आरोपित दो भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर इन्हें जेल भेजा है।
थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत मौहल्ला नई बस्ती में 3 मार्च को ई-रिक्शा के टकराने से दो पक्षों के मध्य वाद विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद में एक पक्ष ने अपने साथियों के साथ मौके पर जाकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति विक्रम पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर कर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इधर मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी थी।
थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को सूचना कर 03 वांछित अभियुक्तगण आसिफ पुत्र वहीद, इमरान व परवेज अहमद पुत्रगण जमील अहमद निवासीगण किशन पान वाली गली थाना दक्षिण को पत्थर वाली गली से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

