सुलतानपुर में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या
सुलतानपुर, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को फोन न उठा पाने की बात से नाराज पति ने बच्चाें के सामने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सेवरा चरथई गांव में गांव में रहने वाला नक्छेद (45) पत्नी कुसुम (42), बेटा उदयभान (9) और बेटी दीक्षा (8) के साथ रहता है। बड़ा बेटा तिलक राज (22) पंजाब में नौकरी करता है, जबकि नक्छेद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।
बेटी दीक्षा ने बताया कि पापा सोमवार को किसी अन्य जगह पर लिंटर डालने का काम कर रहे थे। दाेपहर काे उन्हाेंने मां काे फाेन मिलाया, लेकिन घर के कामकाज में व्यस्त होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पायी। देर रात काे जब पापा घर आए ताे इसी बात लेकर मां से झगड़ने लगे। वह मारने-पीटने लगे।
मैने और भाई ने जब बीच-बचाव किया ताे पापा ने धक्का देकर गिरा दिया।किसी तरह मम्मी काे बचाकर हम लाेग पड़ाेस में रह रही बड़ी मम्मी के घर पर जाकर रात गुजारी। सुबह जब हम लाेग वापस घर लाैटे तो पापा ने डंडे से मम्मी पर ताबड़ताेड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। घायल हाेकर मां गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर पड़ाेस के लाेग मां काे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार और एसएचओ अंजू मिश्रा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी बताया कि आरोपित पति नक्छेद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नक्छेद ने बताया कि उसने मारपीट की थी, लेकिन उसे पत्नी की मौत का अंदाजा नहीं था। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गांजा पीते थे। पुलिस बच्चाें के बयान दर्ज किया और उसी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

