home page

नाेएडा : पति ने पिटाई के बाद पत्नी काे दिया धक्का, सिर में चोट लगने से हुई मौत

 | 
नाेएडा : पति ने पिटाई के बाद पत्नी काे दिया धक्का, सिर में चोट लगने से हुई मौत


नोएडा, 03 अगस्त (हि.स.)। नाेएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाली महिला को उसके पति ने बीती रात रविवार पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर पीटा। पिटाई के दाैरान पत्नी काे धक्का देने के चलते वह दीवार से जा टकराई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने साेमवार काे बताया कि मूलरुप से झारखंड की रहने वाली महिला गीता कुमारी (33) पत्नी देना लोहरा यहां सेक्टर 168 स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम करती थीं। उनके साथ पति भी काम कर रहा था। बीती रात दंपति के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इस दाैरान पति ने पत्नी की पिटाई करते हुए उसे धक्का दे दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि धक्का लगने पर महिला दीवार से जा टकराई और उसकी सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पति फरार हाे गया। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृत महिला का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आराेपित की तलाश की जा रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी