home page

हिस्ट्रीशीटर मार्कंडेय निषाद को लगी गोली, आरोपिताें की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें

 | 
हिस्ट्रीशीटर मार्कंडेय निषाद को लगी गोली, आरोपिताें की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें


गोरखपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बातचीत के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हिस्ट्रीशीटर मार्कंडेय निषाद को गोली मार दी गई। गोली छाती और पेट के बीच लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गये। पुलिस अधिकारी ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

एएसपी नॉर्थ राजेश गुनावत ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है। जब हिस्ट्रीशीटर मार्कंण्डेय चौरीचौरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर उसका उन युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान हरीश बिंद ने मार्कंडेय निषाद को गोली मार दी। गोली उसके शरीर में छाती और पेट के बीच लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।

सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल मार्कंडेय निषाद को उपचार के लिए एम्स गोरखपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

एएसपी नॉर्थ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोली चलाने वाले आरोपित हरीश बिंद का नाम सामने आया है। वारदात के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। ----------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय