मुख्य आरक्षी ने पत्नी की पीटकर की हत्या, आराेपित गिरफ्तार
लखनऊ, 06 सितंबर (हि.स.)। महानगर थानाक्षेत्र में रविवार को मुख्य आरक्षी ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की फारेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है।
एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि मूलरूप से अयोध्या के रहने वाला 2011 बैच का सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव ने पत्नी रश्मि (40) के साथ और बेटे तन्मय के साथ महानगर के पेपर मिल कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। हिमांशु रविवार को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी की पीटकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी पर पहुंचे भाई सौरभ ने बहन की हत्या का आरोप बहनोई हिमांशु पर लगाया है। घटना की जानकारी पर डीसीपी मध्य विक्रांत वीर समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस जब पहुंची तो हिमांशु बेटे को लेकर कमरे में बैठा था पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष से भाई ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

