home page

सुलतानपुर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

 | 

सुलतानपुर, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के रतनपुर मजरा मैरवां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल के मैनी बाग में सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने शनिवार को बताया कि शव की पहचान ताजुद्दीनपुर, अखण्डनगर निवासी शेर बहादुर पुत्र जियालाल गौतम के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर अभी जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त