लखनऊ में अधेड़ ने लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर की आत्महत्या
लखनऊ, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से कासगंज जिले के रहने वाले कप्तान सिंह सरदार (55) जो वर्तमान में लखनऊ स्थित पारा के भपटामऊ क्षेत्र में निवास करते हुए सोने की कील का व्यापार करते थे। उनके साथ उनके दो पुत्र और बहुएं रहती है, जबकि उनके परिवार के कुछ सदस्य कासगंज में निवास करते हैं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर 11:30 बजे कप्तान सिंह ने लाइसेंसी बन्दूक से स्वयं को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

