आंवला तोड़ने का विरोध करने पर हुआ युवक काे मारी गई गाेली, घायल प्रयागराज रेफर
कौशांबी, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के काैशांबी जिले की करारी थाना क्षेत्र स्थित बैशकाटी गांव में साेमवार काे एक युवक को संदिघ्ध हालत में गोली मार दी गई। पुलिस घायल काे एंबुलेस के जरिये मेडिकल कालेज मंझनपुर लेकर पहुची। डाॅक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीरकुंडी सैय्यद सरावां निवासी सुरेश अपने साथियों के साथ आंवले की बाग में मौजूद था। कुछ लोग बाग में पहुंचे और आंवले की फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। सुरेश और उसके साथियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद-मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपिताें ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सुरेश को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के समय बाग में सुरेश समेत करीब छह लोग मौजूद थे। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर करारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
सीओ सौरभ सावंत ने बताया, करारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपिताें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

