home page

सिद्धार्थनगर में गोली लगने से युवक की मौत

 | 

सिद्धार्थनगर, 06 सितंबर (हि.स)। जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर खुर्द में रविवार को जमीन विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और उसकी बहन घायल है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि रमाशंकर रस्तोगी और अतुल दुबे के मकान के बीच में रविवार काे सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। नाली पर स्लैप पड़ रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में आपस में विवाद हो गया। दूसरा पक्ष के लाेगाें ने लाइसेंसी एक नाली बंदूक से रामशंकर को गाेली मार दी, जिसमें वह घायल हाे गयी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर फारेंसिक की टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाया। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है । मृतक के भाई के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी