(अपडेट) पिता की गाेली से घायल बेटे की अस्पताल में माैत, बहू भर्ती
फतेहपुर, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दाेपहर को पारिवारिक विवाद में एक पिता ने बेटे-बहू को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। घायलों को सीएचसी बिन्दकी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीतापुर गांव में बुधवार सुबह घरेलू विवाद के चलते पिता रामखेलावन वर्मा ने अपने पुत्र अवनीश वर्मा (36) और बहू प्रियंका वर्मा उर्फ मनीषा वर्मा (32) को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से कानपुर रेफर किया। वहीं, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अवनीश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। बहू का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।
एसपी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपित रामखेलावन वर्मा फरार है, जिसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक कब्जे में ले ली है।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

