home page

लखनऊ में युवक की गाेली मारकर हत्या

 | 
लखनऊ में युवक की गाेली मारकर हत्या


लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच के लिए चार टीमें गठित की है।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि थाना पीजीआई क्षेत्र में आज दोपहर एक व्यक्ति को गोली मारकर बाइक सवार बदमाश भाग गये हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उस युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुलिस ने जौनपुर जिले के ग्राम टकारी निवासी संदीप सिंह (43) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पीजीआई के वृंदावन में रह रहा था।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रीती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी के लिए 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक