home page

अवैध असलहे से युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 | 

अमेठी, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित खानापुर गांव में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा के मौसेरे भाई सचिन पांडेय ने गांव के ही युवक दीपक मिश्रा को पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान अवैध पिस्टल से सचिन पांडे ने दीपक मिश्रा के सीने में गोली मार दिया । गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल युवक को सुल्तानपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दीपक मिश्रा (26) को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत का संकलन कर रही है।

इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के वक्त मृतक दीपक मिश्रा का दोस्त बालेंद्र मिश्रा मौके पर मौजूद था। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की मौत सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में हुई है, जहां से उसके लाश का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना पीपरपुर में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी