home page

फॉरेंसिक साइंस की छात्रा के आत्महत्या मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
फॉरेंसिक साइंस की छात्रा के आत्महत्या मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


नोएडा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली फॉरेंसिक साइंस की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में बुधवार सुबह को उसके पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता का आरोप है कि आराेपित के उत्पीड़न और मारपीट के चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।

थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजेश बाबू कटियार निवासी कानपुर ने बुधवार सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी कुमारी नैना कटियार संस्कृति यूनिवर्सिटी जनपद मथुरा से फॉरेंसिक साइंस में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उनके अनुसार वह अपने मौसेरे भाई अमित निवासी सेक्टर -73 के पास परीक्षा देने के लिए आकर रह रही थी। सर्फाबाद गांव में उसने 14 मई वर्ष 2026 को आत्महत्या कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी का सौरभ कटियार पुत्र शशि कटियार निवासी ग्राम अलनीपुर थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात से प्रेम संबंध चल रहा था। वह उसपर शादी का दबाव बना रहा था। वह एक राजनीतिक पार्टी के नेता का परिवार का है। अपने राजनीति पहंच दिखाते हुए बेटी के ऊपर धौंस जमाता था। उसे प्रताड़ित कर रहा था। उनके अनुसार उसकी बेटी ने अपनी मां को फोन पर मैसेज करके बताया था कि सौरभ उसका उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने सौरभ के डर, उत्पीड़न से आहत होकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि सौरभ का उसकी बेटी के घर आने -जाने की रिकॉर्डिंग उनके पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी