home page

प्रतापगढ़ में हत्या और गैंगरेप का एक बाल अपचारी पकड़ा गया

 | 

प्रतापगढ़, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में बगीचे में पेड़ से लटके युवती के शव मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया हैं। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजनन्दन राय ने सोमवार को बताया कि रविवार को सुबह एक युवती का शव बाग में एक पेड़ से लटका मिला था। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या के अलावा युवती के साथ रेप किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की तो पता चला कि युवती अपने रिश्तेदारी में ही एक नाबिलग के साथ प्रेम प्रसंग में थी। शनिवार की रात भी उसी के बुलाने पर उससे मिलने बाग में गई थी।

आरोप है कि बाल अभिचारी ने अपने साथियों के साथ युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। शव को आम के पेड़ से लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच किया तो मामला सही पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी