home page

डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगी का आरोप

 | 
डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगी का आरोप


बिजनौर, 30 सितम्बर (हि.स.)। जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में डाक विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है।

सीरवासुचंद निवासी मोहम्मद वाजिद ने सलावतपुर गिरधर निवासी मोहसिन पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। वाजिद के मुताबिक, रकम लेने के बाद उसे कई वर्षों से फर्जी ज्वॉइनिंग का भरोसा दिया जाता रहा, लेकिन न तो उसे नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में मोहसिन अकेला नहीं है और अन्य लोग भी शामिल हैं।

वाजिद ने बताया कि उसने पहले गढ़ी चौकी और अफजलगढ़ थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

पीड़ित ने एसपी से मोहसिन और अन्य आरोपिताें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने तथा उसके छह लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। वाजिद का कहना है कि उसके पास रुपये के लेन-देन से संबंधित साक्ष्य भी मौजूद हैं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र