home page

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया

 | 
शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया


जाैनपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में बरसठी थाना पुलिस ने रविवार काे ठग गैंग के सरगना काे गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने रविवार को बताया कि तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दाैरान चार पहिया वाहन काे राेककर चालक को हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है। उसने अपना नाम कार चालक ने अपना नाम भदाेही निवासी ग्राम अबरना निवासी सचिन उपाध्याय बताया है। चेकिंग के दौरान कार से आरबीआई का लोगो एवं 500 रुपये के नोट से मिलते-जुलते रंग वाला कटिंग कागज, जिन पर तीव्र विस्फोटक पदार्थ का लेप लगा था। एक मोबाइल फोन तथा 2,230 रुपये नकद बरामद की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त संगठित गिरोह के रूप में अपने सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र