जन सेवा केंद्र में चोरी का खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने जन सेवा केंद्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण मंगलवार को करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने मंगलवार दोपहर बताया कि थाना पलिया पर दर्ज चोरी की घटना के अनावरण के लिए पलिया पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर को पलिया रेलवे स्टेशन के उत्तर स्थित पानी की टंकी के पास से चार अभियुक्तों अनस, सलमान, समीर और और जफर को गिरफ्तार किया है। ये सभी मोहल्ला माहिगिरान, कस्बा व थाना पलिया, जनपद खीरी के रहने वाले हैं। अभियुक्तों के कब्जे से जनसेवा केंद्र से चोरी किए गए पांच हजार रुपये नकद बरामद किए है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त जफर अली थाना पलिया पर पहले से दर्ज मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें अनस पर 02, सलमान पर 01, समीर पर 02 और जफर अली पर 03 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव

