home page

चोरी के ट्रैक्टर व छह ट्राली के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

 | 
चोरी के ट्रैक्टर व छह ट्राली के साथ चार आरोपित गिरफ्तार


हमीरपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने गुरुवार को ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के ट्रैक्टर व कई ट्रालियां बरामद की गई हैं।

सदर कोतवाली प्रभारी वन कुमार पटेल ने आज शाम बताया कि क्षेत्र के चंदौखी गांव के मोड़ के पास लोहारी बिंवार निवासी मोहन उर्फ विजय कुशवाहा, एलाही तालाब कुम्हरौड़ा मौदहा निवासी अजय श्रीवास, हुसैनी मौदहा निवासी शीलू कुमार व इमरान अहमद को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक ट्रैक्टर व छह ट्राली बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपितों में मोहन व अजय के खिलाफ एक एक मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। वहीं शीलू के खिलाफ दो व इमरान के खिलाफ सदर कोतवाली व मौदहा कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा