home page

सोते समय वृद्ध की हत्या करने वाले चारों आरोपित गिरफ्तार

 | 
सोते समय वृद्ध की हत्या करने वाले चारों आरोपित गिरफ्तार


जाैनपुर, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में बीती साेमवार काे एक वृद्ध की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आराेपिताें काे पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्ताें ने स्वीकारा कि रास्ते के पुराने विवाद की वजह से उन लाेगाें ने उस बुजुर्ग की हत्या की थी।

क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय ने बताया कि ग्राम धरौरा निवासी लोहा सरोज ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि सोमवार की रात्रि उनके पिता रामदुलार सरोज (65) की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वे खाना खाकर घर के बाहर सो रह थे। उन्होंने पिता की हत्या का आरोप गांव के पटीदार शुभम सरोज, सतीश सरोज, अमरेश सरोज, किशन सरोज और बिष्णु सरोज पर लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकारा कि रास्ते के पुराने विवाद में उन लोगों ने एक वृद्ध की हत्या की थी। पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र