फर्रुखाबाद पुलिस ने चाेरी की दाे घटनाओं का किया खुलासा, आठ चाेर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद ,02 सितम्बर (हि.स.)। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों घटित चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने
चोरी गए लाखों के जेवरात को शत प्रतिशत बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने खुलासा करने वाली टीमों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये नकद इनाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद के साहबगंज के रहने वाले राजेश भान साध के घर 31 अगस्त को चोरों ने 40 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चाेरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चाेरी के आराेप में आशु, पप्पू, सन्दीप और सोहम को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के 40 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरों ने 31 अगस्त को थाना कमालगंज की रहने वाली प्रीति के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कमालगंज पुलिस ने चोरी गए लाखो रुपये के सोने चांदी के जेवर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान हिमांशु, अर्जुन, अक्षय और सचिन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में हुई दाे बड़ी चाेरी की घटना का खुलसा किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

