सोनभद्र में राहगीरों को रोककर मारपीट कर लूटपाट करने वाले पांच लूटेरे गिरफ्तार
सोनभद्र, 14 नवंबर (हि.स.)। ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने चंदा मांगने के नाम पर राहगीरों को रोककर मारपीट करके उनका मोबाइल और नगदी लुटने के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया की 12 नवंबर की दोपहर में चकाड़ी पुल के पास कुछ बदमाशों द्वारा चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों के साथ मारपीट एवं धमकी देकर उनके मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई थी। घटना के संबंध में ग्राम भरहरी निवासी सुपीन्द्र कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू किया गया।
पुलिस टीम काे सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सेक्टर-10 की तरफ पुराने पीएसी मैदान में मौजूद हैं, जाे कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर थाना ओबरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों की घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकी दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने इस मामले में साेनू तिवारी, राजू यादव, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी, आशीष जायसवाल और रोहित यादव उर्फ राका को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3,300 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दाे मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के कागजात उपलब्ध न होने के कारण उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

