देवरिया : चोरी का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 19 सितंबर (हि.स.) । खुखुन्दू थाना पुलिस ने शनिवार काे चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपिताें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरी, इनवर्टर, दो एचपी की मोटर और 9,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
उपनिरीक्षक रामबहादुर ने बताया कि 10 सितंबर को चोरी के मामले में खुखुन्दू थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सूचना पर शनिवार को खुखुन्दू बाजार से खुखुन्दू गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर पांचों आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिताें की पहचान राजा उर्फ राज गौतम (20), करन बासफोर (19), आकाश कुमार (20), सौरभ कुमार उर्फ टाइगर (22), सभी निवासी खुखुन्दू पोखरा टोला, तथा जावेद खान उर्फ भोला (25) निवासी मठिया मंदिर गेट, थाना खुखुन्दू के रूप में हुई है। आरोपित राजा उर्फ राज गौतम के खिलाफ खुखुन्दू थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

