home page

लखनऊ के सआदतगंज में फायरिंग, दो की मौत

 | 
लखनऊ के सआदतगंज में फायरिंग, दो की मौत


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सआदतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच मामला बढ़ने पर फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में दो लोगों की गोली लगने से मौत की घटना सामने आई है। जबकि एक व्यक्ति घायल है। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक