बिजनौर : शिव मंदिर के पास कार सवार युवको में फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर,30 अगस्त (हि.स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में थाना नहटौर के मोहल्ला नौधा में रविवार शाम शिव मंदिर के पास तीन कारों में सवार युवकों के बीच दो राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कस्बा चाैकी इंचार्ज अशोक मलिक ने बताया कि रविवार शाम मोहल्ला नौधा स्थित शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध कार आकर रुकी। इस दाैरान कारें आई और उस कार काे घेरकर तबाड़ताेड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उस कार में सवार ने भी जान बचाने के लिए गाेलियां चलाई। आमने-सामने की फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में पहली कार का सवार धामपुर की ओर तेजी से भाग निकला, जिसका पीछा अन्य दो कार सवारों ने किया। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
कस्बा चाैकी इंचार्ज अशोक मलिक ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर कारों और उनमें सवार युवकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है, और जल्द ही आरोपिताें को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

