फर्रुखाबाद में पिता की हत्या में फरार आराेपित पुत्र गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। मोहम्मदाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को पिता के हत्या के आराेप में फरार आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।उसके कब्जे से खून से सनी बनियान भी बरामद की गई है ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश चंद्र ने बताया की थाना क्षेत्र के गांव रोहिल्ला में 13 जुलाई को श्याम सिंह उर्फ रामू ने अपने पिता की हत्या कर दी थी ।वारदात के बाद आराेपित फरार हाे गया था। पुलिस ने पिता रामदास के हत्या आरोपित पुत्र श्यामू को गिरफ्तार कर लिया है। श्यामू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पुत्री के विवाह में कुछ लाेगाें से कर्ज लिया था। वह अपने पिता रामदास से खेत बेचकर कर्ज चुकाने का दबाव बना रहा था।लेकिन वे राजी नहीं थे। 13 जुलाई को भी दाेनाें में इसी बात काे लेकर विवाद हुआ और उसने अपने पिता की हत्या कर दी।
मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पिता की हत्या में फरार आराेपित दो दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी का चिकित्सीय परीक्षण करा कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

