home page

प्रेेम प्रसंग के चलते बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या

 | 
प्रेेम प्रसंग के चलते बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या


बस्ती, 22 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद विराेध करने पर एक बेटी ने अपने प्रेेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस मामले में दाे लाेगाें काे हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने शनिवार काे बताया कि ​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रमवापुर गांव निवासी कृष्णा (50) अपनी बेटी को खोजते हुए घर से साै मीटर की दूरी पर स्थित बभरौली गांव के पास नहर किनारे पहुंचे। वहां पर उन्होने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और इसका विरोध किया। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हंसिये से पिता की गर्दन व शरीर पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। पिता की हत्या करने के बाद लड़की अपनी प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई।

मृतक के भाई कांशीराम ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बकरी चराने के लिए निकली थी। देर शाम जब घर नहीं लौटी तो भाई कृष्णा बेटी को खोजने निकले, देर रात उनकी हत्या कर दी गई। बेटी भी घर से गायब हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेंद्र तिवारी