home page

किसान ने गाेली मारकर कर ली खुदकुशी

 | 
किसान ने गाेली मारकर कर ली खुदकुशी


बागपत, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में हिम्मतपुर सूझती गांव में रविवार देर रात काे एक किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी केवल सिंह ने साेमवार काे बताया कि हिम्मतपुर सुजती गांव निवासी कुलदीप उर्फ बिट्टू रविवार रात अपने घर पर अकेला था। उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। सोमवार सुबह जब उसकी ताई कृष्णा उसे खाना देने के लिए पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक की ताई कृष्ण ने उसके चचेरे भाई विपिन से दरवाजा तुड़वाया। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो कुलदीप का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून निकल कर जमीन पर फैला हुआ था। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी बड़ौत ने घटनास्थल का दौरा किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि मौके से एक 315 बोर का तमंचा और खाली खोखा बरामद किया है।प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी