home page

लखनऊ में फर्जी आईपीएस अफसर पकड़ा गया

 | 
लखनऊ में फर्जी आईपीएस अफसर पकड़ा गया


लखनऊ, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक फर्जी आईपीएस अफसर पकड़ा गया है। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार काे बताया कि यह मामला सोमवार की देर रात गोल मार्केट चौराहे का हैं। यहां एक व्यक्ति आया और चाय की दुकान से चाय और बंद मक्खन खाकर जाने लगा। इसी बीच जब दुकानदार वीरू गुप्ता ने उस व्यक्ति से पैसे मांग तो वह उससे विवाद करने लगा। इसी बीच पीआरवी वाहन वहां पहुंच गई। उस वाहन में उपनिरीक्षक संतोष भी मौजूद थे। पुलिस कर्मियों ने दोनों की बात सुनकर जब उस व्यक्ति से दुकानदार के पैसे देने को कहा तो उसने पुलिसकर्मियों धमकाया कि वह आईपीएस है और इस समय नोएडा में तैनात है। इसके बाद वह पुलिस कर्मियों से कहा कि तुम्हारी कैप कहा है और मुझे सैल्यूट क्यों नहीं किया। इतना बोलने पर पुलिस कर्मियों को शक हुआ और उस व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मड़ियाव के भरतनगर निवासी मिथिलेश शुक्ला बताते हुए कहा कि अभी उसके पास आईडी कार्ड नहीं। मैं घर से लाकर दिखाता हूं। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे अपने साथ थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो वह सैमसेंग सेक्टर 18 नोएडा में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है।

उपनिरीक्षक ने बताया कि खुद आईपीएस बताकर पुलिस कर्मियों को धमकाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक