home page

भैंस चोरी के मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

 | 
भैंस चोरी के मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार


बिजनौर,18 सितम्बर (हि.स.) | उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि तीसरे आरोपित को पीछा कर पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि 16 सितंबर को बेगम सराय निवासी इकरामुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी दो भैंसें चोरी हाे गई हैं। पीड़ित की की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। इसी क्रम में 17 सितंबर की रात अफजलगढ़ पुलिस हरेवली रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भैंस चोरी के मुकदमे से संबंधित पिकअप वाहन चोरी की गई भैंसों को लेकर बदमाश यहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज रफ्तार से पिकअप लेकर बिरला फार्म की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा। इस दाैरान पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने चाराें तरफ से वाहन काे घेरा ताे बदमाशाें ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे आरोपित को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी में शामिल कांस्टेबल मोहित भी घायल हुआ।

आरोपिताें की पहचान हरिद्वार निवासी साकिब, शहजाद और बिजनाैर निवासी इरशाद के रुप में हुई है। तीनों आरोपिताेंने बेगम सराय से दो भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की है। घायल आरोपिताें और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंसों के साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन दो अवैध तमंचे, 315 बोर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने

चोरी की गई दोनों भैंसों की बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। ------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र